जीवन परिचय
शंकर कोरंगा
निवास- आदर्श नगर, तल्ली बमोरी खाम, हल्द्वानी, नैनीताल
शिक्षा - स्नातक, एम.बी.ए.
मैं एक भारतीय राजनेता हूं और भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य हूं. बचपन से ही मेरा मन सामाजिक सेवा करने का रहा. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्वों का मैंने ईमानदारी से निर्वहन करते हुए छात्र आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी की ।
बाल्यकाल से संघ के स्वयंसेवक, संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित।
राजनीतिक यात्रा- छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्र आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी। वर्ष 1998- भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य। वर्ष 2001- भारतीय जनता पार्टी, हल्द्वानी नगर में वार्ड अध्यक्ष वर्ष 2003- भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी नगर के उपाध्यक्ष। वर्ष 2004- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल के जिला मीडिया प्रभारी। वर्ष 2006- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल के जिला मंत्री। वर्ष 2007- भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी।
Read More