जीवन परिचय
शंकर कोरंगा
निवास- आदर्श नगर, तल्ली बमोरी खाम, हल्द्वानी, नैनीताल
शिक्षा - स्नातक, एम.बी.ए.
मैं एक भारतीय राजनेता हूं और भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य हूं. बचपन से ही मेरा मन सामाजिक सेवा करने का रहा. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्वों का मैंने ईमानदारी से निर्वहन करते हुए छात्र आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी की ।
छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्र आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी।
राज्य में स्थापित उद्योगों में राज्य के बेरोजगारों के सेवा योजन के लिए
तत्कालीन सरकार व सिडकुल के अधिकारीयों के विरूद्व अनेकों बार
आन्दोलन।
बिजली/पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति व समस्या
समाधान के लिए क्षेत्रिय जनता के साथ जिम्मेदार अधिकारीयों के विरूद्व
आन्दोलन में प्रतिभाग।
वर्ष 2014 में हल्द्वानी क्षेत्र में हुई वीभत्स घटना के बाद लचर कानून व्यवस्था
के खिलाफ व घटना के दोषियों को सजा दिलाने के लिए स्थानीय जनता के
साथ विशाल आन्दोलन में प्रतिभाग व तत्कालीन जन विरोधी सरकार द्वारा
आन्दोलन को कुचलने के लिए किए गए लाठी चार्ज में घायल।
वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक राज्य की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के विरूद्व पूरे
राज्य के अलग- अलग स्थानों में हुए धरना प्रर्दशन, तत्कालीन मुख्यमंत्री
हरीश रावत के घेराव कार्यक्रमों का सफल नेतृत्व।